आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के लाखों भक्त हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनकी शरण में हाजिरी लगाने के लिए जाते हैं और अपनी समस्या का निवारण करके आते हैं। उनके दरबार में अक्सर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखा जाता है। कपल अक्सर अपने मन की शंकाएं लेकर पहुंचते हैं। आशुतोष राणा, बी प्राक भी उनकी बातों का अनुसरण करते हैं। ऐसे में अब दो टीवी के एक्टर अपनी परेशानियों के लकर वहां पहुंचे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल है। मन में चल रही शंकाओं के बारे में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज को बताया। उसका उन्होंने निवारण भी बताया, जो कि चर्चा में है।

पारस छाबड़ा ने प्रेमानंद जी महाराज को इसके बारे में बताया कि एक समय पर वह बहुत उदास थे और डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। पारस ने तो घर से निकलना तक बंद कर दिया था। वो आध्यात्मिक गुरु को बताते हैं कि उन्होंने उनकी सलाह मानी और राधा रानी का जाप किया। एक्टर की मां भी वृंदावन चली गई थी। पारस ने कहा कि जब उन्होंने नेम-फेम कमाना शुरू किया तो वृंदावन में घर भी खरीदा। टीवी एक्टर ने बताया कि जब तक उन्होंने आध्यात्म के रास्ते पर चलना शुरू नहीं किया था तब तक परेशान रहते थे। घर से बाहर नहीं आते थे। उनको लगता था कि वह मर जाएंगे। वो नेगेटिव बातों में घिरे रहते थे लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हैं।

करण खंडेलवाल बोले- ‘काला जादू हुआ है’

इसके साथ ही पारस छाबड़ा के बाद एक्टर करण खंडेलवाल ने भी अपने परेशानियां प्रेमानंद महाराज जी के सामने रखी और कहा कि वो अ तक उन परेशानियों से बाहर नहीं आ सके हैं, जिनका सामना कर रहे हैं। करण ने आध्यात्मिक गुरु से कहा कि उन्होंने कई लोगों से सलाह ली और उनका कहना है कि उन पर काले जादू का प्रभाव है। इस पर महाराज जी ने उनकी शंका को दूर करते हुए कहा कि उन पर किसी का भी प्रभाव नहीं है। उन्होंने एक्टर से कहा कि अगर काला जादू का प्रभाव होता तो वह यहां नहीं होते। उनका मानना है कि काला जादू जैसी कोई चीज नहीं होती है। उनको कोई ठगने की कोशिश कर रहा है।

प्रेमानंद जी महाराज ने दी सलाह

इसके अलावा प्रेमानंद जी महाराज ने करण खंडेलवाल को सलाह भी दी और कहा कि उन्हें किसी ने भी श्राप नहीं दिया। कोई भूत-प्रेत जैसी चीज नहीं होती है। उन्होंने उन्हें खाली ना रहने की सलाह दी और कहा कि खाली दिमाग शैतान का दिमाग होता है। उन पर किसी ने कोई जादू नहीं किया है। महाराज जी ने जोर देते हुए कहा कि ना तो उन पर कोई काला जादू है ना ही पीला जादू है। उन्होंने कहा कि अगर वो किसी के झांसे में आ गए हैं तो वो लोग उनको बर्बाद कर देंगे। उन्हें बस लोग लूटना चाहते हैं। प्रेमानंद जी महाराज ने करण खंडेलवाल को वर्कआउट करने की सलाह दी और राधा रानी का नाम जपने के लिए कहा।

शोहरत के लिए इन एक्टर्स ने बदले अपने नाम, किसी ने पंडित के कहने पर किया अक्षरों का फेरबदल